संभल, मार्च 20 -- शहर के मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के कालेज ऑफ टीचर एजुकेशन संभल के कायनात इंटरनेशन स्कूल परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय बहुविषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विद्यालयी शिक्षा से उच्च शिक्षा तक सभी पहलुओं पर विद्वानों द्वारा विमर्श किया गया। जिसमें विभिन्न छात्रों, शोधार्थियों तथा विद्वानों द्वारा एनईपी 2020 से संबंधित विभिन्न विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए तथा शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान प्रोफेसर नसरीन, प्रोफेसर साजिद जमाल, प्रोफेसर मुकेश कुमार, प्रोफेसर कौशल किशोर, ख्वाजा एम फहीम एम बनाजा, डॉ. फराह दीबा बजबी, डॉ. पूजा त्यागी, प्रदीप कुमार, डॉ. शाजली हसन खान, विजयता परवेज, नुसैबा अंजार आादि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.