कोटद्वार, नवम्बर 30 -- दुगड्डा ब्लाक के बल्ली स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार दोपहर बाद गणित सर्कल, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्रों को उक्त विषयों पर जानकारी दी। कार्यशाला का आरंभ प्रधानाचार्य युगजीत सेमवाल व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात गणित सर्कल के अंतर्गत गणित क्विज, सुडोकू, मध्य गेम और स्मृति परीक्षण का आयोजन किया गया l गणित विशेषज्ञ के तौर पर विद्यालय के भूतपूर्व प्रधानाचार्य नारायण सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को गणित विषय का महत्व, दैनिक जीवन में उपयोग एवं विषय की रोचकता से अवगत कराया। वहीं दूसरे विशेषज्ञ आर. के. बौंठियाल द्वारा गणित को रुचिकर बनाने एवं खेल-खेल में गणित समझने पर जानकारी दी। साइबर सुरक्षा...