औरंगाबाद, अक्टूबर 27 -- छठ पूजा के साथ ही भगवान भास्कर की पूजा के लिए औरंगाबाद जिले का देव धाम विख्यात स्थल है। यहां प्रत्येक वर्ष दो मौकों पर विशाल मेला लगता है। कार्तिक छठ और चैत्र छठ के मौके पर यहां भारी-भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है। जानकारी के अनुसार शादी होने के बाद कई दंपति पहली बार छठ की शुरुआत देव से ही करते हैं। देव के ही रहने वाले प्रिंस कुमार अपनी पत्नी खुशबू कुमारी और अपनी सास शीला देवी को लेकर छठ करने के लिए देव आए हैं। वह शादी के बाद पहली बार छठ कर रहे हैं। प्रिंस कुमार वर्तमान में यूपी के भदोही में पदस्थापित हैं। वहां सरकारी नौकरी में हैं और उनकी पत्नी बीपीएससी शिक्षिका हैं। झारखंड के जपला के समीप पोलडीह के रहने वाले राधे गोविंद सिंह अपनी पत्नी श्वेता सिंह और महिला रिश्तेदार रानी सिंह, कंचन सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.