सीतामढ़ी, दिसम्बर 4 -- सुप्पी। डीएम के निर्देश के आलोक में अंचल अधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के घरवारा पंचायत में नल-जल योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में सीओ द्वारा घरवारा पंचायत के वार्ड दो, तीन, चार में नल-जल योजना के संचालन में अनियमितता पाया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर छात्रों की कम उपस्थिति एवं पोषाहार वितरण में अनियमितता पाया। जबकि घरवारा पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई एवं रखरखाव में भी अनियमितता पाया। सीओ किसुनदेव राय ने बताया कि घरवारा पंचायत में जांच के क्रम में नल-जल योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में पाए गये अनियमितता के सम्बन्ध में डीएम को जांच प्रतिवेदन भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.