हरदोई, जून 4 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना के कारणों को दूर करने पर कार्य किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि फौर सड़कों के अवैध कट बन्द किये जाएं। ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये। ओवर लोडिंग पर लगाम लगायी जाये। विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई की जाये। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों से कहा कि विभिन्न मार्गो की एक सेफ्टी ऑडिट करायी जाये। सड़कों पर आवश्यकतानुसार साइनेज लगवाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी...