मधुबनी, जून 15 -- मधुबनी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शनिवार को 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।हत्या के प्रयास मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराबबंदी कानून के उल्लंघन में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। अन्य मामले में आठ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 142 लीटर शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत 35 वाहन चालकों से 54 हजार 500 रुपए से अधिक का ई-चालान काटा गया। विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...