मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में मंगलवार को 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट मामलों में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई मारपीट एवं अन्य मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट वारंट के बीस मामलों का निष्पादन किया गया। अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...