मऊ, दिसम्बर 7 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में फरार तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें थाना कोतवाली पुलिस टीम ने अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मस्थान सहादतपुरा शेल्टर होम के पास से फरार आरोपित शमशाद अहमद निवासी बुनकर कॉलोनी थाना सरायलखंसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। वहीं कोतवाली पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के डाक पार्सल आफिस के पास से फरार आरोपित जुगनु निवासी मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली पुलिस टीम ने महुवारी ख्वाजाहांपुर के पास से महिला आरोपित वंदना को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक गिरफ्तार मऊ। कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने ढेकुलिया घाट के पास आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों अश्लील इशारे व फब्...