मुजफ्फरपुर, नवम्बर 19 -- औराई। थाना क्षेत्र स्थित जनार बांध के समीप देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें जनार निवासी इंद्रजीत ठाकुर व चंदन कुमार शामिल है। वहीं, मोहम्मद सद्दाम को पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। औराई चौक पर चोरी के प्रयास में मोहम्मद सद्दाम की भूमिका संदिग्ध रही है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...