हाजीपुर, अप्रैल 5 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पानापुर दिलावरपुर से फरार अवधेश पासवान, पिता अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया। वही साहदुल्लाहपुर चकफरीद से बिदुपुर कांड संख्या 163/20 मारपीट के मामले में कैलाश राय, पिता राम विलास राय एवं प्रमोद राय, पिता नुनु राय को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दाउदनगर से मनोज भगत, पिता रमन भगत नामक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों गिरफ्तार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...