श्रावस्ती, सितम्बर 18 -- श्रावस्ती। विभिन्न मामला के चार दोषियों को न्यायालय ने सजा सुनाई। साथ ही अर्थदंड से दंडित किया। मारपीट व गाली-गलौच करने के प्रकरण में विजय कुमार उर्फ बब्बू पुत्र बुधई व दुर्गावती पत्नी बुधई निवासी शिवगढ़ खुर्द थाना सिरसिया को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों को 800-800 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। इसी तरह बलवा कर मारपीट करने के प्रकरण में न्यायालय ने रक्षाराम पुत्र बाबादीन व हीरालाल पुत्र बाबादीन निवासी राजापुर रानी कोतवाली भिनगा को न्यायालय उठने तक की अवधि का कारावास वRs.300-Rs.300 के अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.