जमुई, मार्च 20 -- जमुई, नगर संवाददाता राज्य कमिटी के आहवान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को सीपीआई और सीपीएम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों के द्वारा बदलो सरकार, बचाओ बिहार अभियान के तहत शहर में विरोध मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजाधर रजक ने किया। विरोध मार्च की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने लाल झंडे के साथ पार्टी कार्यालय से की, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। विरोध मार्च कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष पहुंची जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीपीआई के जिला मंत्री कामरेड सुनील सिंह ने कहा कि बिहार के एनडीए सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गिरती विधि व्यवस्था, दलित, महिलाओं पर शोषण और अत्याचार आम हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.