बागपत, फरवरी 12 -- बड़ौत। गुरुवार को मजदूर संघर्ष संगठन के तत्वावधान में लोगों ने तहसील परिसर में धरना दिया। लोगोंने जहां मजदूरों को 300 दिन काम देने व आठ घंटे मजदूरी कराने के नियम को लागू कराने सहित अन्य 11 मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने कहा कि सरकार को मजदूरों के परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन आदि सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने ठेका प्रथा व अस्थाई नियुक्ति बंद करने तथा स्थाई नियुक्ति किए जाने की मांग की। उन्होंने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को बंद कर, घरेलू बिजली कनेक्शन की 300 यूनिट फ्री किए जाने को कहा। इस अवसर पर विक्रांत तोमर, धर्मपाल सिंह संजीव तोमर, रामकिशन तोमर, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.