चंदौली, दिसम्बर 2 -- पीडीडीयू नगर(चंदौली), संवाददाता। पुरानी पेंशन से लेकर विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे के लोको पायलटों ने मंगलवार को लोको पायलट भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया। लोको पायलटों ने कहा कि पुराने पेंशन की व्यवस्था खत्म कर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं अतिरिक्त ड्यूटी कराई जा रही है। जिसका टीए और डीए भी नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान रनिंग रूमों में नहीं भोजन भी नहीं बना। कर्मियों ने इसका भी बहिष्कार किया। रेल यूनियन के आह्वान पर आल इंडिया में लोको पायलट विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में पीडीडीयू जंक्शन पर भी प्रदर्शन किया। चेताया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से अमल नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोको पायलट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...