शाहजहांपुर, फरवरी 3 -- एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर एनआरएमयू शाहजहांपुर शाखा द्वारा दो फरवरी को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया। पीव्ब्ल्यूआई कार्यालय पर एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया एंव ट्रैकमेन्स व अन्य रेलमजदूरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। मीटिंग में रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सहायक मण्डल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि कर्मचारियों की तमाम लम्बित मांगे जिन में मुख्य रूप से वेतन आयोग को शीघ्र लागू किया जाए, रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, ट्रैकमेन्स साथियों की पेट्रोलिंग 12 किमी की जाने की मांग की है। कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित अनिल कुमार, केशरी लाल, सलीम शाहजदा, अतुल प्रसाद, गौरव, कौशल, दिलीप आदि कई रेल कर्मियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.