बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कोक ओवेन एण्ड कोक केमिकल बिभाग मे काम कर रहे ठेकाकर्मियों ने शनिवार को जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी के नेतृत्व मे अपने हक अधिकार को लेने के लिए विभागाध्यक्ष कार्यालय के समक्षआक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष व विभाग के नेता सी के एस मुंडा ने की। महामंत्री बी के चौधरी ने कहा आपका संगठित होकर भारी संख्या मे भाग लेना शुभ संकेत है अब प्रबंधन आपके लम्बित मांगो को ज्यादा दिनों तक टालने का हिम्मत नही कर पायगा। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा एक तरफ उत्पादन का टार्गेट बढ़ रहा वहीं दुसरी तरफ मजदूरों की संख्या सेवानिवृत के कारण घटता जा रहा है। उसपर 20% छंटनी का नापाक इरादा को बन्द करें। मानसिक तनाव तब रूकेगा जब लगेगा कि मनी कट का विरोध करने पर भी गेट पास ...