चंदौली, जून 25 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा माले सहित विभिन्न संगठनों का 23 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना पंद्रहवें दिन मंगलवार को भी जारी है। वक्ताओं ने मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। आरोप लगाया कि न्याय देने वाले अधिकारी राजस्व कर्मियों की मनमानी को लेकर लाचार है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील के लाखों किसान अंश निर्धारण की समस्या से जूझ रहे है। अंश निर्धारण सही करने के नाम पर मनमानी की जा रही है। तहसील में दाखिल खारिज होने के बाद भी कब्जा लेने के लिये क्रेता परेशान है। सरकारी सीमांकन होने के बाद भी खूंटा उखाड़कर फेंक दिया जा रहा है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के नाम पर टालमटोल कर रहे है। भाकपा माले के पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील और जिलाप्रशासन अगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.