सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के द्वारा 18 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। संघ की सचिव संध्या देवी ने बताया कि संघ की मांगों पर अबतक कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया है। जिसे लेकर वे लोग बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। मुख्य मांगों में रसोइया संयोजिका को न्यूनतम वेतन लागू किया जाए एवं साल में 2 सेट साड़ी उपलब्ध कराने, काम के दौरान चोट लगने, जल जाने पर उसका सारा खर्च सरकार के द्वारा हो, और 10 लाख का निःशुल्क बीमा करने, सभी रसोइया संयोजिका को पेंशन स्कीम से जोड़ने आदि मांगें शमिल है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.