गिरडीह, अगस्त 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के गोपालडीह में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में हक-अधिकार की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों के द्वारा आंदोलन करने पर जोर दिया गया है। बैठक में कहा गया कि झारखंड राज्य गठन के 25 साल होने के बावजूद झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान, प्रमाण पत्र, पेंशन आदि का नसीब नहीं हुआ है। ऐसे में झारखंड आंदोलनकारियों में नाराजगी है। झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी ने कहा कि पेंशन की आस लगाए बैठे अलग राज्य झारखंड आंदोलन की लड़ाई में शामिल कई आंदोलनकारियों का निधन भी हो गया। झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित कर प्रमाण पत्र देने, छूटे हुए आंदोलनकारियों का नाम जोड़ने, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान राशि शीघ्र देने की मांग की गई। इसके साथ हीं मांगों को धारदार बनाने के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.