औरंगाबाद, जून 18 -- परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक औरंगाबाद में डा. श्री कृष्ण सिंह स्मृति सह पुस्तकालय भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की वहीं संचालन जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तिरहुत एमएलसी व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर बृजवासी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में 21 जून को धरना दिया जाएगा। नियोजित शिक्षकों को लंबित प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों को सेवा निरंतरता लाभ, विद्यालय अध्यापकों की वेतन विसंगति का निराकरण, एचआरएमएस पोर्टल पर ऑन बोर्डिंग की समस्याओं का निराकरण, वेतन की विसंगति और लंबित वेतन का भुगतान करने, प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों की जल्द पदस्थापना करने, प्रशिक्षित शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान करने, बकाया चिकित्सा अवकाश एवं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.