मधुबनी, जनवरी 28 -- मधुबनी,विधि संवाददाता विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को गृह रक्षकों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। होमगार्ड परिषद से संघ के अध्यक्ष रघुनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों गृह रक्षकों ने जुलूस निकाल कर समाहरणालय स्थित धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई के सचिव विश्वनाथ यादव एवं केंद्रीय डेलीगेट सदस्य ललन प्रसाद यादव ने बताया कि गृह रक्षकों की 21 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों एवं संघ के प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता के महीनों बीत जाने के बाद भी समझौता के अनुसार कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ। होमगार्ड स्थापना दिवस पर 6 दिसंबर 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.