सहारनपुर, जनवरी 29 -- विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना दिया। इसके पश्चात कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रामलीला मैदान पर धरना दिया। इसके पश्चात कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। महासभा के पदाधिकारी पूनम शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करते हुए वेतनमान, भविष्य निधि, महंगाई भत्ता और मेडिकल अवकाश दिया जाए। सेवानिवृत्त होने की आयु 65 वर्ष की जाए। कार्यकत्रियों को पेंशन का लाभ दिया जाए। पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन कार्य के लिए 5 ...