रुडकी, जनवरी 10 -- भारतीय किसान यूनियन एकता ने शनिवार को टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कथित अवैध वसूली, दुर्व्यवहार और अन्य समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रदर्शन कर दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त कर सख्त कार्रवाई की मांग की। किसानों ने टोल कर्मचारियों पर क्षेत्रवासियों और किसानों से अभद्रता व अवैध वसूली करने के आरोप लगाए। इसके बाद संगठन की ओर से तहसीलदार भगवानपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को टोल मुक्त किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.