दुमका, सितम्बर 1 -- पुराना समाहरणालय परिसर में झारखंड प्रदेश जल सहिया यूनियन की जिला अध्यक्ष रजनी मिर्धा की अध्यक्षता में विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जल सहियाएं उपस्थित थीं और उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से मांग की।इस धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अध्यक्ष रजनी मिर्धा ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा घोषणा किए जाने के बाद भी मानदेय लागू नहीं किया गया है, जिसे लेकर जल सहियाओं में आक्रोश है। प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास ने मुख्यमंत्री से अभिलंब मानदेय लागू करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...