बांका, दिसम्बर 10 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति के आह्वान पर बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में रजौन प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में ताले लग गए हैं। यह की भी सेविका एवं सहायिका 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक जुट हो कर केंद्र को तीन दिनों तक बंद रखने का आह्वान किया हैं । इस धरना को लेकर 10 से 12 दिसंबर तक रजौन के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का निर्णय लिया है, हालांकि यह निर्णय संघ का है, लेकिन लगभग जगहों पर असर दिख भी रहा है। संघ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र सभी पदाधिकारियों को भेजा जा चुका है। इस इसकी जानकारी देते हुए बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के रजौन शाखा की अध्यक्ष मुन्नी कुमारी एवं संघ की जिला महासचिव ...