मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उ.प्र. व संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में प्रदेशीय आह्वान पर जनपद की समस्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने समस्याओं व मानदेय वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा। गुरुवार को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने बताया कि आंगनबाड़ियों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा, वेतनमान, फंड, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता व मेडिकल अवकाश, शरदकाली व ग्रीष्मकालीन अवकाश आदि शीघ्र दिए जाए। यदि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करती है तो आंगनबाड़ी सहायिकाएं हड़ताल पर बैंठेंगी। धरना प्रदर्शन में बीरमती, रामदुलारी, सतबीरी, गीता शुक्ला, सुदेश, फुलमेश शर्मा, सोनम, मुकेश, सरिता त्यागी, तपन, नीरा, शीला, राजकुमारी, सविता...