गढ़वा, फरवरी 3 -- मेराल। प्रखंड अंतर्गत मैट्रिक परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनमें दो केंद्रों पर परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 90 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बाना हाईस्कूल में कुल 65 और मेराल प्लस टू में 25 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वोकेशनल विषय आई टी की परीक्षा पहली पाली में हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का भी वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई। मेराल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर लालता पटेल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। दोनों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीक़े से परीक्षा कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...