दुमका, दिसम्बर 19 -- दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार एम.ए. इन ट्राइबल कल्चर स्टडीज के अंतर्गत सत्र 2024-26 के सेमेस्टर-1 परीक्षा 2024, सत्र 2023-25 के सेमेस्टर-3 परीक्षा 2024, एल.एल.बी. सत्र 2019-22 के सेमेस्टर-6 परीक्षा 2022 तथा सेमेस्टर-4 (बैकलॉग) परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। घोषित परिणामों में एम.ए. इन ट्राइबल कल्चर स्टडीज सेमेस्टर-1 परीक्षा 2024 में 89.47 प्रतिशत, सेमेस्टर-3 परीक्षा 2024 में 96 प्रतिशत, एल.एल.बी. सेमेस्टर-6 परीक्षा 2022 में 91.2 प्रतिशत तथा सेमेस्टर-4 (बैकलॉग) परीक्षा 2022 में 83.4 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...