गिरडीह, जनवरी 28 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितरडीह में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के विभिन्न पदों पर चयनित हुए युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सम्मानित होने वालों में बोनासिंघा निवासी बमबम तिवारी (A.S.O), पुरनी चितरडीह के वीरेंद्र कुमार साव (B.W.O), निचली चितरडीह के भागवत साव (शिक्षक), अनिल कुमार साव (शिक्षक), दीपक कुमार साव (CISF), विक्रम कुमार यादव (CISF) तथा पुरनी चितरडीह के दिनेश कुमार साव (CRPF) शामिल रहे। सभी को समाज और देश के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गय...