जहानाबाद, मार्च 8 -- महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके सशक्तीकरण पर दी गयी जानकारी अरवल, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अरवल प्रखंड के अमरा पंचायत भवन में पंचायत मुखिया राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर मुखिया राजेश सिंह ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके सशक्तीकरण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की और इनके लाभ के बारे में जानकारी दी। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रत्येक वार्ड से 11 सक्रिय महिलाओं का चयन कर महिला प्रहरी समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। इस समिति का उद्देश्य आशा, सेविका, जीविका समूहों के साथ मिलकर महिलाओं को जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.