गढ़वा, मार्च 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाएं सहित तीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पलामू जिलांतर्गत रेहला थाना के गुरहा पुल के पास ट्रक और टेम्पो की टक्कर में एक बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में लालगढ़ बिहार निवासी अशोक चौधरी की पत्नी 58 वर्षीया जगवंती देवी और दूधी निवासी संतलाल पटेल का सात वर्षीय पुत्र अंश पटेल शामिल हैं। वहीं घायलों में खरौंधी थानांतर्गत अरंगी गांव निवासी समोद चौधरी की पत्नी 38 वर्षीया अनीता देवी, उसका पुत्र अनीश कुमार, लालगढ़ बिहार निवासी अविनाश पटेल शामिल हैं। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.