चम्पावत, नवम्बर 30 -- चम्पावत। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र से ओट्स, बिस्किट, रोस्टेड सेमया, दलिया सहित कुल छह नमूने लिए। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लोहाघाट क्षेत्र में कर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के रखरखाव, गुणवत्ता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक खाद्य प्रतिष्ठान चलाने वाले कारोबारी को चेतावनी दी गई। भविष्य में सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुसार सुधारने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं उपयुक्त रखरखाव के साथ ही संग्रहित व विक्रय करने के निर्देश दिए गए। अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सु...