देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना के पूर्व विधायक कमलेश शुक्ल को विभिन्न दलों ने श्रद्धांजलि दी। शहर के एक लान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कार्यो पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया तथा उनकी व्यवहार कुशलता व जनपक्षधरना की चर्चा की। गौरतलब है कि स्व शुक्ल 2017 से 2022 तक रामपुर कारखाना के विधायक रहे। श्रद्धांजलि सभा में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्व शुक्ल ने हमेशा सच्चाई का साथ दिया तथा दलीय सीमा से ऊपर उठकर लोगों की मदद की। पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कमलेश शुक्ल ने हमेशा गरीबों व जरूरतमंद लोगों की मदद की तथा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ...