भागलपुर, फरवरी 21 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी पर शुक्रवार की शाम विभिन्न थाना क्षेत्र से बरामद कुल 461 लीटर देशी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जिसमें देशी शराब 276 लीटर और विदेशी शराब 185.625 लीटर शराब शामिल है। जबकि उत्पाद निरीक्षक कहलगांव राकेश कुमार और राजस्व अधिकारी पीरपैंती मनोहर कुमार ने बताया कि उक्त शराब ईशीपुर बाराहाट, पीरपैंती, बाखरपुर और एकचारी दियारा थाना क्षेत्र में बरामद किया गया था। जबकि सभी शराब को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विनष्ट कर दिया गया। थाना के चौकीदार जयहिंद आदि भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...