देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर,प्रतिनिधि साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बजे से लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों करों, पालोजोरी, पत्थरडा, सारवां, जसीडीह और मारगोमुंडा थाना के अलग-अलग गांच में छापेमारी कर साइबर क्राइम करने के आरोप में 18 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन युवकों से तलाशी के दौरान 20 मोबाइल और 21 सिम कार्ड बरामद किए हैं। साइबर थाना की तकनीकी टीम उपकरणों की जांच-पड़ताल कर रही है। साइबर थाना के अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की गई है और स्वास्थ्य जांच भी कराई गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ समाप्त होने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा। फिलहाल फूछताछ किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.