औरंगाबाद, फरवरी 20 -- दाउदनगर संवाद सूत्र। कराकाट के सांसद राजाराम सिंह के द्वारा एनएच-139 के निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर उठाए गए प्रश्न पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब दिया है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के विभिन्न हिस्सों के उन्नयन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। अरवल, दाउदनगर और औरंगाबाद नगरों के लिए चार लेन बाइपास निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। प्रारंभिक चरण में इन नगरों के बाइपास के संरेखण को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और आगे निर्माण प्रक्रिया को गति देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। हरिहरगंज से औरंगाबाद खंड को चार लेन विन्यास में विकसित कर एनएच-119ए से बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है, जिससे क्षेत्रीय यातायात दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। दाउदनगर से जुड़े मार्ग...