सहरसा, जनवरी 5 -- महिषी। पूसी पुर्णिमा के अवसर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पूसी मेला का आयोजन किया जा रहा है। पौष पूर्णिमा से शुरू होकर तीन दिनों तक चलने वाले इस मेला में आयोजन स्थल पर कोसी मैया की पूजा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिषी प्रखंड के राजनपुर, ऐना पंचायत के भाउ टोला एवं ठुठा गांव में भव्य मेला का आयोजन किया गया। आयोजन स्थलों पर कोसी मैया सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...