मधुबनी, जुलाई 29 -- मधेपुर,निज संवाददाता। सावन मास की तीसरी सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में आस्था, श्रद्धा व विश्वास का पताका लहरा उठा। अहले सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने आस्था निवेदित की। शिव-मंदिरों में भक्तगण पहुंचकर भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर आस्था अर्पित कर की। हर-हर महादेव के गगनभेदी स्वर से शिवालय व मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। वहीं फटकी कुटी-रजौर घाट स्थित कमला नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने जल भरकर विभिन्न गांवों के शिवालयों में जलाभिषेक किया। रहुआ-संग्राम स्थित ख्यातिलब्ध पारसमणिधाम में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मधेपुर बूढ़ानाथ(पंचानाथ) मंदिर, पुरानी बस स्टैण्ड स्थित छठनेश्वरनाथ, मटरस स्थित मटेश्वरनाथ, पारसमणिधाम रहुआ-संग्राम, रूपौली-चुन्नी स्थित नर्मदेश्वरनाथ, भीठ भगवानपुर स्थित विदेश्वरनाथ, रजौर स्थित बाबा विश्वनाथ, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.