गढ़वा, मई 19 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में सोमवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में खेल शिक्षक विजयानन्द तिवारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को खेलो झारखंड, सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता, जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिये विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी खेल प्रतियोगिताओं को विद्यालय, प्रखंड व जिलास्तर पर आयोजित करने के लिए तिथि निर्धारित है। उन्होंने कहा कि समय- समय पर इसकी जानकारी आप सबों को दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त सभी खेल प्रतियोगिताओं में अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के छात्र छात्राओं को अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता से सबंधित जानकारी विस्ता...