पाकुड़, फरवरी 14 -- पाकुड़िया। संत लूकस स्कूल बेलपहाड़ी में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृष्टमणि हेम्ब्रम, मुखिया बिमला बास्की, प्रधानाध्यापक फादर बिनोद मरांडी, सचिव फादर जेवियर तिगा, महेंद्र टुडू एवं शिवलाल टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जैसे लड़कियों का एक हजार मीटर का दौड़, लड़कों का 800 मीटर का दौड़, हिन्दी डांस, मेढक दौड़, असमिया डांस, बाघा दौड़, बैलून फोड़, कंगारू दौड़, नागपुरी डांस, संथाली डांस, बिस्कुट दौड़, 200 मीटर का दौड़ का आयोजन हुआ। जिनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हि...