अमरोहा, अक्टूबर 1 -- अमरोहा, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को शहर के शिवानी बैंक्वेट हाल में कन्या पूजन और बालिकाओं, महिलाओं के सम्मान व स्वालंबन के लिए मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने योग, गीत और विचारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही शिक्षा, खेल, योगा, भाषण, नृत्य ,निबंध, कविता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 73 बालिकाओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र व स्कूल बैग देकर सम्मान किया। नौ कन्याओं का पूजन कर 11 महिलाओं की गोद भराई की गई। नगर पालिका की ओर से वजन मशीन और लंबाई मशीन का वितरण किया गया। पांच कन्याओं के जन्मोत्सव पर बेबी किट और मच्छरदानी दी गईं। शिक्षा, सफाई, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, समूह की दीदियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, राजस्व विभाग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.