आगरा, दिसम्बर 25 -- लोधी क्षत्रिय इम्पलाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) की ओर से गुरुवार को सूरसदन सभागार में आयोजित आठवें प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 450 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आगरा और बाहर से आए लोधी राजपूत क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोगों की एकजुटता ने समाज को नया उत्साह प्रदान किया। इससे पूर्व अध्यक्ष इंजी. किशोरी सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. बनवारी लाल सिंह लोधी ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 343 मेधावी छात्र-छात्राओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 15 खिलाड़ियों, राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति प्राप्त करने वाले 35 कर्मचारी एवं अधिकारियों, विभिन्न पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.