रांची, फरवरी 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोचा स्थित मदरसा में रविवार को दस्तारबंदी का कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा, सादगी और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई, जिसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आई नौ बच्चियों को दस्तारबंदी की रस्म अदा कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद इन बच्चियों द्वारा मदरसा में रहकर तालिम हासिल करना काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गरीबी कोई बाधा नहीं होती। समाज को चाहिए कि वह बच्चों के साथ-साथ बच्चियों को भी समान रूप से शिक्षित करे। बच्चियों की शिक्षा से पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। आज लड़कियां शिक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.