सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- पुपरी। पुपरी प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय में संविदा पर कार्यरत कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर काला पट्टी लगाकर विरोध जताया है। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वाहन पर पुपरी में विभिन्न कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मीयो अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर काला पट्टी लगाकर विरोध जताते हुए कार्य किया। इस मौके पर कर्मियों ने बताया कि सरकार हमारी मांगे पूरा नही कर रही है। बताया जाता है कि कर्मी की मांग में कार्यलय सहायक के पद की योग्यता मैट्रिक के बदले इंटरमीडिएट किया जाए। ईपीएफ का आच्छादन नियुक्ति की तिथि से करने का आदेश जारी किया जाए, आकस्मिक निधन के उपादान कम से कम 40 लाख रुपया किया जाए सहित अन्य मांगे शामिल हैं। इस मौके कर्मी अरविंद कुमार ठाकुर, संजीत कुमार, चक्रमनी कुमार, विजय कुमार, विश्वनाथ मिश्र, महेश ठाकुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.