संतकबीरनगर, मार्च 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में पिछले दिनो संपन्न हुए वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिभाग करने वाले सीनियर प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार ने बुधवार को पुरस्कृत किया। पांचवीं से लेकर सीनियर क्लास तक के सभी प्रतिभागी शामिल रहे। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि नौनिहालों को शिक्षा की हर विधा में पारंगत होना होगा तभी वे आज के प्रतिस्पर्धी दौर में चैम्पियन बन कर निखर सकते हैं। खेल, शिक्षा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में प्रतिभाग करना नौनिहालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय सहित अन्य टीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.