गोपालगंज, दिसम्बर 7 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र के कररिया ठाकुरई गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला के अलावा अशोक कुमार गुप्ता और बैरिस्टर प्रजापति शामिल हैं। वहीं, श्रीपुर पुलिस ने शराब सेवन मामले में सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गोठी बंधु गांव निवासी जितेंद्र सिंह के अलावा लच्छन टोला निवासी अनवर अंसारी और शत्रुघ्न कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों की मेडिकल जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की छानबीन जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...