हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में स्नात्तकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद की मेजबानी में आयोजित झूमर -2025 का उद्घाटन 15 दिसंबर को मुख्य अतिथि कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा पूर्वाह्न 11:30 बजे करेंगे। उक्त महोत्सव का उद्घाटन विवि परिसर स्थित विनोदनी पार्क में किया जाएगा। झूमर को लेकर औपचारिक तैयारी अंतिम चरण में है। अतिथियों को आमंत्रण कार्ड वितरित किया जा रहा है। अब तक झूमर में भाग लेने वाले 24 कालेजों ने प्रवेश के लिए पंजीयन करा लिया है। रविवार को पंजीयन जारी रहेगा। कुल प्रतिभागियों और संगत करने वालों की संख्या लगभग साढ़े आठ सौ रहने के आसार हैं। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर ली गयी है। इस बार झूमर में थियेटर में वन एक्ट प्ले, स्किट, मुखाभिनय मिमिक्री,संगीत में समूह गान, एकल गान, शास्त्रीय संगीत, भारतीय एवं पश्च्त्...