हजारीबाग, मार्च 20 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 29 मार्च को होगा। जिसमें अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-2, सचिव-1, संयुक्त सचिव-2, और कोषाध्यक्ष-1 का मतदान के माध्यम से चुना जाना हैं । संघ ने उक्त आशय की अधिसूचना जारी करते हुए मतदान से जुड़े शिड्यूल जारी भी कर दिया है। जिसके अनुसार औपबंधिक मतदाता सूची का प्रकाशन 19, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 24 मार्च को किया जाएगा। नामांकन की तिथि :- 25 एवं 26 मार्च अपराह्न 4 बजे तक सुनिश्चित की गई है।नामांकन वापसी की तिथि 27 मार्च अपराह्न 2 बजे तक और प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन अपराह्न 4 बजे की जाएगी। मतदान की तिथि व समय 29 मार्च को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 1:30 अपराह्न तक निर्धारित है। उसी दिन मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.