हजारीबाग, जनवरी 4 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि ने शनिवार को चक्रानुक्रम के तहत दो संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसमें समाज विज्ञान के लिए गृह विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रेणु बॉस और विज्ञान संकाय के लिए रसायन शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ इन्द्रजीत कुमार शामिल हैं। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है । बताते चलें कि समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक और विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ एचएन सिन्हा का कार्यकाल पूरा हो जाने पर उक्त दोनों एसोसिएट प्रोफेसर्स को नियुक्त किया गया है। दोनों संकायाध्यक्षों की नियुक्ति पर विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों तथा महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने हर्ष जताया है। उक्त दोनों संकायाध्यक्षों का कार्यकाल दो वर्षों का होगा । समझा जा रहा है कि नव नियुक्त संकायाध्यक्ष सोमवार को टेकओवर और ...