हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि पीजी हिंदी विभाग शनिवार को डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विश्व महिला दिवस पर हिंदी के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। डॉ केदार सिंह ने ये महिला दिवस अपनी माँ को समर्पित करते हुए स्वरचित कविता का वाचन किया और कहा कि स्त्री लेखिकाएं अपने सकारात्मक लेखन से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवगीत ने कहा कि अधीन भारत में विदेशी ताकतों ने भारतीय स्त्रियों की छवि एवं विकास को भ्रष्ट करने की भरसक कोशिश की, जबकि भारतीय संस्कृति ने स्त्रियों को हमेशा पहली पंक्ति में खड़ा रखा है। डॉ राजू राम ने उक्त विषय पर विचार रखते हुए कहा कि स्त्री असीम शक्ति एवं अदम्य साहस की प्रतीक हैं, और हिंदी लेखिकाओं ने अपनी लेखनी से यह चरितार्थ किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.